एटा। घर में किशोरी को अकेला पाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की रिपोर्ट पीड़िता के चाचा ने दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
थाना सकीट के एक गांव निवासी किशोरी शनिवार को घर पर अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी साहिल घर में घुस आया और किशोरी को कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। किशोरी की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण पहुंच गए और दरिंदे को पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई भी कर दी और पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी सकीट ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं किशोरी को मेडिकल के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा गया है। चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।