मथुरा। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने मथुरा में एसटीपी संचालन के मामले में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को रिपोर्ट दाखिल करने का एक और मौका दिया है। अब प्रदूषण बोर्ड को एक अगस्त तक जवाब दाखिल करना है।
सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की याचिका पर मंगलवार को एनजीटी में सुनवाई हुई। इसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनजीटी से पूर्व में मांगी गई रिपोर्ट को दाखिल करने के लिए और वक्त मांगा। इस पर बोर्ड को एनजीटी ने एक अगस्त तक रिपोर्ट दाखिल करने का समय और दे दिया है।
गौरतलब रहे कि मथुरा में एसटीपी संचालन और सीधे यमुना में नालों के गिरने की रिपोर्ट पर इसके जिम्मेदार अफसरों के नाम पदनाम सहित मांगी है। याची एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश भारद्वाज और संयोजक हेमंत अग्रवाल ने बताया कि एनजीटी ने किसी भी जल्दबाजी के लिए साफ मना कर दिया है। कह दिया है कि प्रत्येक बिंदु पर अलग-अलग फैसले होंगे।