फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: आगरा में 884 मतदाता घर से करेंगे मतदान, पूरी प्रकिया की होगी वीडियोग्राफी, जानें वजह

Mon, 31 Jan 2022 05:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जिले के 884 मतदाताओं ने बूथ पर जाकर मतदान करने में असमर्थता जताई है। जिससे ये मतदाता घर से मतदान कर सकेंगे। 
विज्ञापन
आगरा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्यांग और 80 साल से अधिक उम्र के आगरा जिले में 884 मतदाता घर से मतदान करेंगे। छह व सात फरवरी को मतदानकर्मी इनके डाक मतपत्र लेकर घर-घर जाएंगे। मतदाताओं से डाक मतपत्र भरवाएंगी। जिससे सीलबंद लिफाफे में रखा जाएगा। इस पूरी प्रकिया की वीडियोग्राफी होगी। पोलिंग पार्टी में मतदान अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, पुलिसकर्मी आदि शामिल रहेंगे। 

विज्ञापन

बूथ पर जाने में जताई थी असमर्थता 
जिले में करीब 42 हजार मतदाता 80 साल से अधिक उम्र है। 17 हजार दिव्यांग हैं। जिनमें से 884 मतदाताओं ने बूथ पर जाकर मतदान करने में असमर्थता जताई है। निर्वाचन कार्यालय ने बीएलओ के माध्यम से इन मतदाताओं का सर्वे कराया था। जिनमें 884 मतदाताओं ने चलने-फिरने में असमर्थता जताते हुए घर से मतदान की सुविधा मांगी है। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि बाकी दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाता बूथ पर ईवीएम मशीन से मतदान के लिए आएंगे। 884 मतदाताओं के लिए 6 व 7 फरवरी को तहसील स्तर से पोलिंग पार्टियां डाक मतपत्र से मतदान कराने के लिए उनके घर जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन तरह के डाक मतपत्र
उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि तीन तरह के डाक मतपत्र हैं। सर्विस वोटर के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से डाक मतपत्र भेजा गया है। दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए पोलिंग पार्टियां घर-घर जाकर डाक मतपत्र से मतदान कराएंगी। जबकि मतदान कार्मिकों के लिए मतपत्र से मतदान की सुविधा 2 से 5 फरवरी तक प्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध होगी। 

15 नए बूथ और बढ़े
जिले में 1250 से अधिक मतदाताओं वाले 15 नए बूथों का प्रस्ताव जिला निर्वाचन कार्यालय ने आयोग को भेजा था। जिसे स्वीकृति मिल गई है। अब नौ विधानसभा सीटों पर 3896 की जगह 3911 बूथों पर 10 फरवरी को मतदान होगा। एत्मादपुर, आगरा दक्षिण, उत्तर और छावनी में 15 बूथ बढ़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें