फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहावर गेट अंडरपास का 85 प्रतिशत कार्य पूरा, दिवाली से पहले शुरू होगा आवागमन

Sun, 28 Sep 2025 07:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो35सहावर गेट का निर्माणाधीन अंडरपास ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सहावर गेट क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का काम करीब 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। विभाग को उम्मीद है कि यह अंडरपास दीपावली से पहले लोगों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे इस व्यस्त क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे ने इस अंडरपास का निर्माण कार्य अगस्त 2024 में शुरू किया था।
विज्ञापन

सहावर गेट क्रॉसिंग से प्रतिदिन लगभग 20 हजार से लोगों का आवागमन होता है। भाजपा नेता बॉबी कश्यप और मयंक बिंदल ने बताया कि यहां क्रॉसिंग बंद होने पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं, लोगों को मार्ग से गुजरने में भारी दिक्कतें आती थीं। मिनटों का सफर घंटों में तय होता था।लोगों की लगातार मांग पर रेलवे ने करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से इस अंडरपास का निर्माण शुरू कराया था। अंडरपास के एप्रोच साइड और पुल निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में कवरिंग शेड का निर्माण चल रहा है। करीब 85 प्रतिशत अंडरपास का निर्माण पूरा कर हो चुका है।दीपावली से पहले अंडरपास खुलने की सौगात से लोगों का लंबा इंतजार खत्म होगा और उन्हें जाम से सहूलियत मिलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर ने बताया सहावर गेट क्रॉसिंग पर लोगों की सुविधा के लिए अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। शीघ्र ही निर्माण को पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें