फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज सहित 84 मरीज कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
कासगंज के जिला चिकित्सालय में कोरोना जांच कराते मरीज - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कोरोना का अब सामुदायिक प्रसार हो चुका है। शुक्रवार को आंकड़े में तेजी से उछाल आ गया। इस साल के अब तक के सारे रिकार्ड टूट गए। जिला जज सहित 84 मरीजों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद आंकड़ा बढ़कर 392 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

प्रयोगशाला से स्वास्थ्य विभाग को आरटीपीसीआर की रिपोर्ट प्राप्त हो गई। इसमें 64 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, 964 एंटीजन जांच में 20 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इन संक्रमितों में सबसे अधिक 47 युवा संक्रमित निकले। वहीं, 15 बच्चे तथा 15 व्यक्ति 40 साल से ऊपर के समाने आए। सात सीनियर सिटीजन भी संक्रमित पाए गए। इन संक्रमितों में जिला जज, एक न्यायिक कर्मी, एक बैंक कर्मी, 3 निजी अस्पताल कर्मी, पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। ये संक्रमित शहर की दीन दयाल कॉलोनी, सहावर गेट, चित्रगुप्त कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, गली पुरानी चक्की, नदरई गेट, मीट मार्केट, नदरई गेट,सिटी मोहल्ला, सोरों गेट, अशोक नगर सूरज शांति विहार कॉलोनी के अलावा किलोनी, सिढ़पुरा, वाहिदपुर खालसा, सिरौली, नरौली, नगला अंडउआ, बेहटा, हरपालपुर, मंडनपुर, तिलसई, कुडार, तकुआवारा, शांतापुरी अहरौली आदि क्षेत्रों में सामने आए हैं। एक दिन पहले 36 लोग कोरोना संक्रमित निकले थे। इसके बाद 84 लोगों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। विभाग की टीमें संक्रमितो को होम आइसोलेट करने के लिए सक्रिय हो गई। विभाग की टीमों ने संक्रमितों को होम आइसोलेट करने के बाद दवा की किट उपलब्ध कराई।
शांतापुरी में आए सबसे अधिक संक्रमित
कासगंज। जिला में शुक्रवार को जो संक्रमित निकले हैं उनमें सबसे अधिक मरीज शांतापुरी में मिले हैं। इस बस्ती में 7 संक्रमित निकले हैँ। 4 बच्चे भी शामिल हैं। नगला मामों में 4 मरीज मिले हैं, जिसमें 2 बच्चे शामिल हैं। नगला अंडउआ में 3 मरीज मिले हैं जिनमें 2 बच्चे शामिल हैं। मिशन अस्पताल में 3 संक्रमित मिले हैं। तीनों ही युवतियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में जो मरीज कोरोना संक्रमित निकले हैं उन सभी को होम आइसोलेट कर दिया है। संक्रमितों को दवा की किट उपलब्ध कराई गई है। - डा. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें