कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में संघर्ष हुआ। मामूली बात को लेकर हुए इस संघर्ष में पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सब के खिलाफ पुलिस ने बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है।
बृहस्पतिवार को गांव राजपुरा में रोहित और राजेश के बीच विवाद हो गया। गली में कुत्ते के भौंकने को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से समर्थक आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की और दोनों ओर से दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। रोहित के पक्ष से आलोक, मोहरपाल, रतन सिंह, महेंद्र और राजेश की ओर से उमेश, फूल सिंह, विक्रम और गुरदास को गिरफ्तार किया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने दोनों ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों को बलवे की धाराओं में जेल भेजा गया है। साथ ही गांव के लोगों से अपील की है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखें।
गांव में रही दहशत
दोनों पक्षों के बीच हुई संघर्ष की घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीण डरे सहमे नजर आए। पुलिस ने भरोसा दिया है कि सुरक्षा को लेकर गांव में मुस्तैदी रहेगी।
- दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। दोनों पक्षों से दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में शंाति व्यवस्था बनी रहे। इसके मद्देनजर इन सभी को जेल भेजा गया है। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।