फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हिक्स फैक्टरी पर 82 घंटे तक चला छापा, 50 किलो दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़/आगरा। तालानगरी स्थित प्रतिष्ठित हिक्स थर्मामीटर समूह पर आयकर विभाग की कार्रवाई शनिवार को करीब 82 घंटे बाद समाप्त हुई। मंगलवार सुबह शुरू हुई यह कार्रवाई शनिवार तड़के तक चली। जांच के बाद आयकर विभाग की टीम अपने साथ लगभग 50 किलो महत्वपूर्ण दस्तावेज और भारी मात्रा में डिजिटल डेटा लेकर रवाना हो गई। आगरा में शुक्रवार रात ही जांच समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम ने कंपनी के एशिया भर में फैले कारोबार की बारीकी से जांच की। इस दौरान कंपनी के वित्तीय साम्राज्य को पूरी तरह खंगाला। दिल्ली के भागीरथ पैलेस स्थित कंपनी के व्यापारिक केंद्र और वहां हुए लेनदेन के रिकॉर्ड की जांच हुई। टीम ने बैंक खातों, बिलिंग प्रक्रिया और जीएसटी से जुड़े लेनदेन के रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया है। साक्ष्यों के रूप में कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, लैपटॉप का रिकॉर्ड और पेन ड्राइव सहित अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं।

मंगलवार सुबह शुरू हुई थी घेराबंदी
बता दें कि आयकर विभाग की टीम मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आईटीआई रोड स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट में हिक्स थर्मामीटर की फैक्टरी परिसर में दाखिल हुई थी। टीम ने फैक्टरी मालिक हरी प्रकाश गुप्ता और उनके बेटे यथार्थ गुप्ता के सेंटर प्वाइंट स्थित आवास पर भी डेरा डाल दिया था। इस दौरान फैक्टरी और घर, दोनों ही जगहों पर किसी के भी आने-जाने पर पूर्ण पाबंदी रही।
विज्ञापन


हिसाब-किताब रखने वालों पर भी शिकंजा
सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने कंपनी का हिसाब-किताब देखने वाले मुख्य कर्मचारियों और मुनीमों का विवरण भी दर्ज किया है। जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल डेटा का अब विशेषज्ञों द्वारा विश्लेषण किया जाएगा। इसके बाद ही कर चोरी के वास्तविक आंकड़ों का खुलासा हो सकेगा।

कारोबारी परिवार ने साधी चुप्पी
विभाग की कार्रवाई
खत्म होने के बाद हिक्स थर्मामीटर के संचालक परिवार ने पूरी तरह से दूरी बना ली है। परिवार का कोई भी सदस्य न तो मीडिया के सामने आया है और न ही किसी बाहरी व्यक्ति से संपर्क कर रहा है। पूरे क्षेत्र में इस बड़ी कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें