फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के दिन साढ़े ग्यारह बजे तय हो जाएगा सांसद

विज्ञापन
डैमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा का सांसद कौन होगा, ये 23 मई को दोपहर 11:30 बजे लगभग तय हो जाएगा। परिणाम दोपहर एक बजे तक घोषित होने की संभावना है। हालांकि इस बार वीवीपैट से होने वाला मिलान लोकसभा निर्वाचन के फैसले में देरी का कारण भी बन सकता है।
विज्ञापन


मथुरा संसदीय क्षेत्र के लिए हुए मतदान का नतीजा 23 मई को आना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने मंडी समिति परिसर में ही मतगणना की तैयारी कर ली है। अब तक बनाए गए प्लान के मुताबिक ईवीएम से मतों की गिनती विधानसभावार होगी।

प्रत्येक विधानसभा के अलग-अलग पंडाल में मतगणना की तैयारी है। जनपद की पांच विधानसभाओं के लिए पांच पंडाल बनाए जाएंगे। प्रत्येक पंडाल में 14 टेबिल पर मतगणना होगी। इसके अलावा एक टेबिल एआरओ की होगी, जबकि एक अन्य टेबिल प्रेक्षक आदि के लिए लगाई जाएगी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव का मथुरा में दोपहर 11:30 बजे तक स्पष्ट रुझान सामने आ जाएगा। संभावना यह भी है कि दोपहर एक बजे पूर्ण परिणाम घोषित हो सकता है। हालांकि इस बार भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक विधानसभा की पांच बूथों की ईवीएम और वीवीपैट के मतों का मिलान करने का फैसला किया है। इसके तहत जनपद के 25 बूथ पर यह मिलान की व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इससे नतीजे की घोषणा होने में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें