फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की सीबीआई टीम ने मथुरा से किया डॉक्टर गिरफ्तार, 17 चल रहा था फरार

Tue, 05 Mar 2019 11:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मुंबई में सीबीआई गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मथुरा के छाता कोतवाली के अंतर्गत बीती रात मुंबई की सीबीआई टीम ने 17 साल से फरार चल रहे जालसाज को पकड़ लिया। सीबीआई टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। सीबीआई टीम की पकड़ में आया व्यक्ति चिकित्सक बनकर रह रहा था। सीबीआई टीम आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर मुंबई ले गई है।
विज्ञापन


छाता क्षेत्र में सोमवार की रात सीबीआई की मुंबई ब्रांच के उप निरीक्षक योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। इस दौरान यहां चिकित्सक बन कर रह रहे व्यक्ति को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि वर्ष 2002 में मुंबई कस्टम विभाग में अभिनव नाम के व्यक्ति ने जालसाजी की थी।

इसका मुकदमा मुंबई में धारा 420 (आईपीसी) के तहत दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी अभिनव 17 वर्ष से फरार चल रहा था। प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो मुंबई के सुपुर्द कर दी गई।
विज्ञापन


सीबीआई टीम को पता लगा कि आरोपी मथुरा जनपद में छाता क्षेत्र में डा. राजीव गुप्ता के नाम से रह रहा है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम आरोपी को छाता कोतवाली ले गई। यहां सीबीआई टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर मुंबई लेकर चली गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी छाता जगदीश कालीरमन व थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें