फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में निकाली गई शिव संदेश रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जैथरा। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बापू नगर के द्वारा सोमवार को निकली शिव संदेश रैली में सुख-शांति का संदेश दिया गया। ध्वज के साथ सजी शिवलिंग रैली शिकोहाबाद रोड से भगीपुर आदि स्थानों पर होती हुई बापू नगर पहुंची।
विज्ञापन


समापन सभा में ब्रह्मकुमारी द्रोपदी ने कहा कि शिव ही सर्वशक्तिमान है। सुभाष ने विश्व बंधुत्व की कामना करते हुए सुख शांति को आत्मा का स्वधर्म बताया।

उन्होंने कहा कि परमात्मा शिव व्यक्ति में ज्ञान-योग का घी डालकर आत्मा की ज्योति जलाते हैं। उपस्थित लोगों में ईश्वरवती, विमलेश, किताबश्री, मालती, मिथिलेश, पूजा, एबरन सिंह, गब्बर, रामजीत, श्रीकृष्ण आदि प्रमुख हैं।


वहीं जैथरा में भी शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख रामनाथ सिंह यादव व अखंड प्रताप सिंह चौहान ने की। इस मौके पर विद्यालय की प्रशासिका पूनम दीदी ने महाशिवरात्रि के पर्व का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि शिव और शंकर में बहुत अंतर है। परमेश्वर दयाल द्विवेदी, रवेंद्र पांडेय, सुरेश दीक्षित, गजराज सिंह गौड़, कृष्णा, सुषमा, मुन्नी, जयदेवी सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें