फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली गेट से वेटरनेरी विवि तक दौड़े लोग

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। जेसीआई कालिंदी द्वारा रविवार सुबह होली गेट चौराहे से वेटरनेरी विवि तक मैराथन का आयोजन हुआ। मैराथन की शुरूआत नगर निगम के महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु और अशोक अग्रवाल ने किया। दौड़ में भीड़ में उत्साह नजर आया। मैराथन का पहला चरण होली गेट चौराहे से कलक्ट्रेट पेट्रोल पंप तक 2.5 किलोमीटर का रहा। इसमें 40 वर्ष आयु तक के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरे चरण में होली गेट चौराहे से वेटरनेरी विवि तक 5 किलोमीटर का रहा। इसमें 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु के लोग शामिल हुए। मैराथन दौड़ के पहले चरण में दीपक अरोड़ा प्रथम, भरत भार्गव द्वितीय, और मोहित गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। वहीं दूसरे चरण में सुभाष सिंह प्रथम, प्रशांत माहेश्वरी दूसरे और विजय दुबे ने तीसरा स्थान पाया।

दूसरे चरण में ही 18 से 40 वर्ग आयु के अंकुर और उज्जवल प्रथम, अभिषेक माहेश्वरी दूसरे और केशव अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में 18 से 40 वर्ष वर्ग आयु में मोना अरोड़ा और शालिनी माहेश्वरी को पुरस्कृत किया गया। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, जेसीआई कालिंदी की अध्यक्ष अलका अग्रवाल, मिलानी फौजदार, मनीष जैन, प्रिया माहेश्वरी, अनीता चौधरी, शैली शाह, रश्मि अग्रवाल, साधना भार्गव, ममता अरोड़ा, रूपाली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें