फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में सरकार की घोषणा से खिल उठेगी खेती किसानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

सरकार के आम बजट से किसानों की मेहनत को पंख लगेंगे। बजट में हुई किसान योजनाओं की घोषणाओं से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। जिले के1.70 लाख लघु सीमांत किसानों को सरकारी इमदाद का मरहम लगेगा। वहीं प्राकृतिक आपदा प्रभावित 60 हजार किसान अन्य योजनाओं से लाभान्वित हो सकेंगे।
बजट में सरकार ने घोषणा की है कि दो एकड़ तक भूमि वाले किसानों के खातों में प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इसके अलावा सरकार ने प्राकृतिक आपदा प्रभावित किसानों के लिए समय पर कर्ज भुगतान करने पर दो फीसदी ब्याज का प्रावधान किया है। इन घोषणाओं से जिले के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का मानना है कि 6 हजार रुपये सालाना मिलने से खेतीबाड़ी में होने वाले नुकसान की भरपाई हो सकेगी।
विज्ञापन

आंकड़े-
1.85 लाख कुल किसान जिले में।
1.70 लाख किसान होंगे योजना से लाभान्वित।
60 हजार से अधिक प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को मिलेगा ब्याज छूट का लाभ।
पंचायत में हुई सराहना
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत गढ़ी चकेरी में हुई। यहां किसानों ने सरकार के बजट की सराहना की। किसानों को सरकार के बजट से अवगत कराया। किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने कहा कि सरकार ने किसानों के हित में योजनाएं लागू की हैं। यह सराहनीय हैं। पंचायत में मंडल उपाध्यक्ष श्यामवीर सिंह, आशीष पांडे, रामौतार सिंह, हरीश पाल सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

- एक साल में 6 हजार रुपये किसानों के खाते में आएंगे। जिससे खेती किसानी अच्छे से लहलहाएगी। यह अच्छा बजट है- विपिन शर्मा।
- सरकार ने किसानों के हित में अच्छे निर्णय लिए हैं। हम सरकार के बजट की पूरी तरह सराहना कर रहे हैं- अजय चौहान।
वर्जन
- बजट में हुई घोषणा से 1 लाख 70 हजार लघु सीमांत किसानों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा प्रभावित किसान भी लाभान्वित होंगे। सुमीत चौहान, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें