फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो-हल्ले के बीच नगर निगम की नई कैबिनेट की हुई ताजपोशी

विज्ञापन
डेमाे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। हो-हल्ले के बीच गुरुवार को नगर निगम की नई कैबिनेट की ताजपोशी हो गई। प्रक्रिया के पहले दौर में पर्ची डालकर कांग्रेस और बसपा के एक-एक पार्षद सहित छह पार्षदों को कार्यकाल पूरा होने पर कैबिनेट से हटा दिया गया।
विज्ञापन


जलकल कंपाउंड के हॉल में बोर्ड बैठक में महापौर ने घोषणा कर एक निर्दलीय और कांग्रेसी सहित छह पार्षदों को कैबिनेट के नए सदस्य के रूप में चयन कर लिया।

नगर निगम की कैबिनेट को एक वर्ष पूरा होने पर गुरुवार को पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत नगर निगम में महापौर और निगम अधिकारियों की मौजूदगी में पर्ची डालकर छह पार्षदों को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया। बाहर होने वाले पार्षदों मेें एक कांग्रेस और बसपा सहित 6 पार्षद थे। इसके बाद निगम की बोर्ड बैठक जलकल कंपाउंड में प्रारंभ हुई।

बैठक में महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने निकाले गए पार्षदों के स्थान पर एक निर्दलीय और एक कांग्रेस के पार्षद सहित 6 पार्षदों को कैबिनेट में लेने की घोषणा कर दी। इसका मौजूद आधे से अधिक पार्षदों ने विरोध भी किया लेकिन महापौर की घोषणा पर निगम के अधिकारियों ने मुहर लगा दी। बोर्ड के सदन में नवनिर्वाचित पार्षदों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


कैबिनेट और बोर्ड बैठक में संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी, सुशीला अग्रवाल, सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल के अलावा जीएम जलकल मंजू गुप्ता आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह पार्षद कैबिनेट से निकाले

रूप सिंह पटेल, भाजपा- वार्ड 31
ध्रुव नारायण शर्मा, कांग्रेस- वार्ड 64
हेमंत अग्रवाल, भाजपा- वार्ड 58
वैभव अग्रवाल, भाजपा- 70
विष्णु, भाजपा- वार्ड 21
अंजलि कर्दम, बसपा- वार्ड 2

यह पार्षद कैबिनेट में किए शामिल

मूलचंद गर्ग, भाजपा- वार्ड 28
श्याम सिंह, भाजपा- वार्ड 40
विनोद भारद्वाज, कांग्रेस- वार्ड 46
मुन्ना, भाजपा- वार्ड 69
लीलाधर सिंह, कांग्रेस- वार्ड 44
रवि यादव, निर्दलीय- वार्ड 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें