फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर पुस्तिका लेकर फरार हो गई डीएलएड की छात्रा

विज्ञापन
up board 2019 - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मथुरा। बीटीसी और डीएलएड की परीक्षाओं के चौथे दिन चंपा अग्रवाल इंटर कालेज से एक छात्रा उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हो गई। कालेज प्रधानाचार्य ने छात्रा के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जनपद में बीटीसी और डीएलएड की परीक्षाएं जारी हैं। गुरुवार को बीटीसी 2014, 2015 तथा डीएलएड 2017 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा हुई। 10 परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 4828 परीक्षार्थियों में से 4747 ने परीक्षा दी। 81 परीक्षार्थी केंद्रों पर परीक्षा देने नहीं पहुंचे।

द्वितीय पाली के दौरान चंपा अग्रवाल इंटर कालेज में डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हो गई। इसकी जानकारी होने पर प्रधानाचार्य ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए इसकी सूचना परीक्षा प्रभारी को भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें