फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षता प्रशिक्षण से दूर होंगी प्रसव की जटिलताएं

विज्ञापन
sdf - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग दक्षता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करा रहा है। इसी क्रम में जिला महिला अस्पताल में नवें चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ लखनऊ से राज्य तकनीकी विशेषज्ञ ने किया।
विज्ञापन



राज्य तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. कपिल पाराशर ने कहा कि प्रसव के दौरान होने वाली मातृ एवं शिशु मृत्य दर को कम करने के लिए इस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान उन्होंने स्टाफ नर्स व डॉक्टर्स स्टाफ को प्रसव के दौरान आने वाली जटिलताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रसव पीड़िता की समय से सारी जांच करने के बाद उसे उपचार दिया जाए। प्रसव में जरा भी जटिलता आने पर तुरंत उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया जाए।


प्रशिक्षिका डॉ. शैलजा सचान ने कहा कि प्रशिक्षण में प्रसव के दौरान आने वाली जटिलताओं के आसानी से निस्तारण की जानकारी दी जा रही है। डॉ. नीतू यादव ने प्रसव के दौरान साफ-सफाई तथा टीकाकरण आदि की जानकारी प्रदान की। क्वालिटी मेंटर हिमांशी यादव ने स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान स्टाफ नर्स रेखा देवी सहित ग्रामीण अंचल से आए स्टाफ नर्स महिला व पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें