फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल में बंद किए गोवंश

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। खुले में घूम रहे पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे गुस्साए किसानों ने सोमवार को 50 से अधिक गोवंश को घेर कर सरकारी स्कूल में बंद कर दिया, इससे स्कूल का शिक्षण कार्य ठप हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाबुझा कर विद्यालय से गोवंशों को निकलवाया।
विज्ञापन


गांव भदाया गंगाधर एवं आसपास के ग्रामीणों ने सोमवार को 50 से अधिक आवारा गोवंश को खेतों में से घेर कर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बंद कर दिया। शिक्षण कार्य ठप हो गया और खुले में घूम रहे जानवरों के कारण स्कूल स्टाफ बच्चों सहित स्कूल के बाहर निकल आया। स्कूल स्टाफ ने अधिकारियों व पुलिस को दी।

मौके पर थाना प्रभारी प्रमोद पवार मय फोर्स के पहुंच गए और आक्रोशित ग्रामीणों को बमुश्किल समझा-बुझाकर स्कूल में बंद गोवंश को बाहर निकलवाया और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उच्च अधिकारियों से बात कर समाधन निकालेंगे तब जाकर विद्यालय से पशुओं के निकाला पुन: शिक्षण कार्य शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें