फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने लिया आत्मरक्षा का संकल्प

विज्ञापन
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान अपराजिता से सोमवार को हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं जुड़ीं। इस मौके पर उन्होंने आत्मरक्षा का संकल्प लिया। छात्राओं ने जूड़ो, कराटे, ताइक्वांडो, बुशू कला का प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. अंजू सूद ने कहा कि विद्यालय में मार्शल आर्ट्स संबंधी किक बॉक्सिंग, जूड़ो, कराटे, ताइक्वांडो, बुशू आदि युद्ध कलाओं की शिक्षा दी जाती है। प्रत्येक छात्रा इन कलाओं को सीखकर अपनी आत्मसुरक्षा करने में सक्षम बनती है। इतना ही नहीं विभिन्न युद्ध कलाओं में प्रशिक्षण लेकर छात्राएं विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करतीं हैं।

छात्रा श्वेता, तनीशा, अर्चना, सिमरन, ट्विंकल, भावना, गौरी, आस्था, तृप्ति, पूजा, शिवानी, खुशबू, तेजस्विनी, क्षमा, दीक्षा शर्मा, पिंकी, टीना, ममता, सुविक्षा, आराध्या ने जूडो-कराटे व युद्ध कला प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति से पद्मनाभ गोस्वामी, बांकेबिहारी शर्मा, रेखा माहेश्वरी, विश्वनाथ अग्रवाल रागिनी चौधरी, महेंद्र, संजू कुंतल ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें