फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने सूचना के जवाब में आवेदक को बताया ‘मानसिक रोगी’

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एसडीएम कोर्ट में दायर मामले में मांगी गई जानकारी में शहर कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने आवेदक को मानसिक रोगी बताकर रिपोर्ट फाइल कर दी। जब इस बारे में जांचकर्ता से जानकारी ली गई तो उसने भी गलती को माना है। पीड़ित अब अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र निवासी इंद्रवीर सिंह ने 11 जनवरी 2018 को धारा 133 के तहत शहर के दो नामचीन विद्यालयों के विरुद्ध वाद दायर किए हैं। दायर मामलों में तहसीलदार और एसएचओ कोतवाली से आख्या मांगी गई थी।

अभी तक इस वाद के संबंध में कोई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई। वहीं जांचकर्ता एसआई सुरेंद्र राव तो खुद ही इस मामले में मनोचिकित्सक बन बैठे। दफ्तर में बैठे बैठे ही आवेदक को मानसिक रूप से परेशान बताकर रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई।
विज्ञापन


जब इस बात की जानकारी इंद्रवीर को हुई तो वह शिकायत लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष पहुंचा। पूरे मामले में लापरवाही की जांचकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदक का कहना है कि दरोगा ने आख्या का जवाब नहीं दिया। लोगों के कहने पर उसे मानसिक रोगी बता दिया है। वह इसकी शिकायत शासन तक करेगा।
विज्ञापन


मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, एक जिम्मेदार पुलिसकर्मी को ऐसा नहीं लिखना चाहिए। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें