फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कराने आए दो लोग भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। गांव लाखनमऊ में धर्म परिवर्तन के मामले में गिरफ्तार दो लोगों को मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया है। वहीं मौके से भागी एक महिला की पुलिस तलाश कर रही है। शुक्रवार की रात कुछ मिशनरी लोगों को बरगला कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दे रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर हिंदूवादी संगठन के लोग और पुलिस पहुंच गई थी। थाना क्षेत्र के गांव लाखनमऊ निवासी मूला देवी ने गांव के ही प्रेम सिंह के घर पर ईसाई धर्म को लेकर एक प्रार्थना सभा शुक्रवार की रात रखी थी।

इसमें गांव निवासी प्रदीप कुमार को भी बुलाया गया था। घर में मौजूद अशोक मसीह निवासी बरौली थाना इंद्रगढ़ जनपद कन्नौज और राजीव मसीह निवासी किशनी प्रार्थना करा रहे थे। इस दौरान हिंदू धर्म को लेकर कई आपत्तिजनक बातें भी की जाने लगीं।
विज्ञापन


ईसाई धर्म अपनाने के लिए मकान, नौकरी व धन का प्रलोभन दिया जा रहा था। यह सब बातें सुनने के बाद प्रदीप ने विरोध करते हुए ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

अशोक और राजीव मसीह को पकडने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं महिला मूला वहां से भाग गई थी। प्रदीप की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें