फिरोजाबाद। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रम हुए। संगोष्ठी के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।
एमजी गर्ल्स इंटर कालेज में छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। गोष्ठी में प्रधानाचार्य पूनम प्रकाश ने चाचा नेहरू के बारे में बताया। किड्स कार्नर स्कूल में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम हुए। शुभारंभ प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर व प्रशासक मयंक भटनागर ने किया।
छात्र-छात्राओं ने एकल व ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी। गौरीशंकर इंटर कालेज में सामान्य ज्ञान, दौड़, मेहंदी प्रतियोगिता कराई गईं। प्रबंधक उमाशंकर, निदेशक कृपाशंकर मिश्रा व प्रधानाचार्य दिनेश पचौर मौजूद रहे। आईवी इंटरनेशनल स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं।
प्रधानाचार्य नंदनी यादव ने बाल दिवस की बधाई दी। महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य नीलम शुक्ला ने म्यूजिक चेयर, लेमन स्पून रेस, ऊंची कूद, लंबीकूद आदि प्रतियोगिताएं कराईं। माईप्लेवे स्कूल में बास्केटबाल, म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता हुई।
ममता पीजी कालेज में खेल प्रतियोगिता में छात्राओं ने भाग लिया। संरक्षक दुर्गाप्रसाद उपाध्याय, प्रवीन कुमार उपाध्याय, प्राचार्य सुमित शर्मा, मयंक उपाध्याय उपस्थित रहे। डीपी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य नवीन कुमार उपाध्याय ने बाल दिवस की बधाई दी।
गौरी इंटर कालेज में रंजीत सिंह, नीलम उपाध्याय, कमल कुमार, धीरज शर्मा, पवन कुमार, मनोज कुमार ने विचार व्यक्त किए। प्राथमिक विद्यालय लालई में बच्चों ने चिल्ड्रन रंगोली बनाकर एकजुटता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य मोहम्मद हफीज, सतेंद्र कुमार, संजय लालई, दिनेशचंद्र, लोकेंद्र उपस्थित रहे।
उच्च प्राथमिक विद्यालय कठरा पठानान में खो-खो व कबड्डी कराई। शिक्षिका कल्पना राजौरिया के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई। जीडीपी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता व सम्मान समारोह हुआ। विश्वविद्यालय गोल्डमेडलिस्ट सपना शर्मा ने अपने अनुभव साझा किए।
प्रधानाचार्य दीपक शर्मा, मीना जैन, प्रीती पांडेय, रीना, दीप्ती, ज्योत, तृप्ति आदि उपस्थित रहे। कुबेर विद्या पीठ में बाल दिवस समारोह का शुभारंभ संस्थापक श्रीकृष्ण यादव ने किया। प्रधानाचार्य योगेश कुमार, राकेश कुमार राजौरिया, विनय दीक्षित, आशीष शर्मा, मनीषा श्र्मा, उपेंद्र, श्यामसुंदर, भूपेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
आदिनाथ जैन विद्यालय में प्रधानाचार्य आशा कुश्रलेष्ठ ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संचालन बहादुर शर्मा, संध्या गुप्ता ने किया।
अनिल कुमार राजाराम इंटर कालेज के प्रबंधक रजनेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया। मां महारानी जूनियर हाईस्कूल में प्रतियोगिताएं हुईं। प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार, प्रबंधक सुरेशचंद्र बघेल उपस्थित रहे।