फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यम द्वितीया पर उमड़ा भक्ति का सैलाब, यमुना में लगी आस्था की डुबकी

विज्ञापन
यमुना में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। देश के विभिन्न हिस्सों से यम फांस से मुक्ति की कामना लेकर मथुरा आए श्रद्धालु भाई-बहनों ने शुक्रवार को यम द्वितीया पर यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। मध्य रात 12 बजे से शुरू हुआ स्नान का यह दौर शाम तक जारी रहा। यमुना के घाट पर बहनों ने भाइयों के टीका कर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान यमुना के घाटों पर लघु भारत नजर आया।
विज्ञापन


शुक्रवार को यम द्वितीया का पर्व धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप मनाया गया। रात 12 बजते ही जैसे ही तिथि बदली कि भाई-बहनों का यमुना में स्नान शुरू हो गया। जैसे-जैसे सूर्योदय हुआ वैसे-वैसे भीड़ का भी दबाव बढ़ता गया। सुबह आठ बजे तक यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पांव रखने तक की जगह लोगों को नहीं मिली।

बहनों ने भाइयों का हाथ पकड़कर यमुना में डुबकी लगाई। चलनी के जल से भी भाइयों को स्नान कराया। तदोपरांत बहनों ने भाइयों के टीका किया तो भाइयों ने भी उन्हें उपहार दिए। भाई-बहन ने यमुना-धर्मराज मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। मुख्य स्नान विश्राम घाट पर हुआ, लेकिन यहां जगह कम होने के कारण यमुना पार सहित अन्य आसपास के घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने स्नान कर पर्व मनाया।
विज्ञापन


भाई की तस्वीर के साथ किया स्नान

यमुना के घाटों पर कई बहनें भाइयों की तस्वीर लिए स्नान करती नजर आईं। महाराष्ट्र से आईं विमला देवी के भाई गिर्राज किशोर की तबीयत खराब होने के कारण वह इस वर्ष उनके साथ न आ सके। उन्होंने अपने भाई की दीर्घायु के लिए उनके फोटो के साथ यमुना स्नान किया।

मिठाई की दुकानों पर भीड़

टीका कर भाइयों का मुंह मीठा कराने के लिए मिष्ठान्न विक्रेताओं के यहां भी खरीदारों की भीड़ सुबह से ही नजर आई। दुकानों के बाहर फड़ सजा लिए गए थे हालांकि दोपहर बाद ही इन दुकानों पर अधिकांश मिठाई की बिक्री हो चुकी थी।
विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु

यमुना स्नान के लिए अपने-अपने तीर्थ पुरोहितों के घर यजमानों ने देर रात को ही डेरा डाल लिया था। महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश से भक्त यहां पहुंचे थे। भोर होते ही उन्होंने यमुना स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें