फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन से पकड़ा रेलवे टिकटों का दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। आरपीएफ ने वृंदावन में कार्रवाई कर रेलवे रिजर्वेशन टिकटों की दलाली करते एक युवक को दबोच लिया। युवक से आरपीएफ ने 14 रिजर्वेशन टिकट, रिजर्वेशन फार्म व नकदी बरामद की है।
विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी चंद्रभूषण प्रसाद व एसआई रोहित कुमार की टीम ने वृंदावन के रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर अचानक छापेमारी की। इसमेें वृंदावन के व्यास घेरा निवासी अनिल कुमार शुक्ला को टिकटों की हेराफेरी करते दबोच लिया। आरपीएफ ने अनिल कुमार शुक्ला की तलाशी ली तो उसके कब्जे से दो तत्काल रिवर्जेशन टिकट, 11 अन्य यात्रियों के नाम से रिजर्वेशन टिकट, एक केंसल की हुई टिकट व रिजर्वेशन कराने के भरे व खाली फार्म 1235 रुपये नकदी व एक एटीएम व मोबाइल बरामद किया।

आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि अनिल कुमार लंबे समय से टिकटों की दलाली कर रहा था और इसकी शिकायत मिल रही थी। अनिल को रेलवे कोर्ट में पेश किया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि रेलवे कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें