मथुरा। लंबे समय से मस्ती और धमाल का इंतजार कर रहे ब्रज वासियों की उम्मीदें शुक्रवार को पूरी होंगी। शुक्रवार शाम सात बजे से नेशनल हाईवे स्थित राधा वैली के सामने कृष्णा विलास में गरबा व डांडिया की धूम मचेगी। गुजराती परिधानों में सज ब्रजवासी इसका आनंद लेंगे। गुरुवार को पदाधिकारियों एवं इवेंट टीम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के दिशा-निर्देश दिए।
संस्थापक अजय कांत गर्ग व अध्यक्ष उज्जवल अग्रवाल ने बताया कि शुभारंभ डीएम सर्वज्ञराम मिश्र व एसएसपी बबलू कुमार दीप प्रज्ज्वलन कर करेंगे। मंच पर बॉलीवुड गायिका रूपाली जग्गा व बूम-बूम फेम सैंडी अपनी आवाज का जादू दर्शकों के बीच बिखेरेंगे। सचिव कृष्ण गोपाल अग्रवाल व इवेंट चेयरमैन धीरज गोयल ने बताया कि स्थल पर 200 सीसीटीवी कैमरों के अलावा जगह-जगह बाउंसर भी तैनात किए गए हैं।
इस दौरान नरेंद्र अग्रवाल, विनय अग्रवाल, गौरांग सिंघल, अशोक अग्रवाल, गौरव सराफ, कपिल अग्रवाल, रूपकृष्ण गर्ग, राजेश अग्रवाल, विभोर तायल, इवेंट कोआर्डिनेटर विजय अग्रवाल, दिनेश गोयल, नितिन अग्रवाल सराफ, राहुल अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, मनीष अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, वरुण गर्ग, विशाल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।