फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से चूड़ी श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चूड़ी गोदाम में काम करने आ रहे श्रमिक की बुधवार सुबह दबरई के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। श्रमिक की मौत से परिवार में चीत्कार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


थाना मटसेना के दौकेली निवासी सोनू (28) पुत्र काली चरन थाना रसूलपुर क्षेत्र के दुर्गानगर स्थित चूड़ी गोदाम में काम करता था। बुधवार सुबह काम करने के लिए घर से निकला था। जिला मुख्यालय दबरई के पास रेलवे लाइन क्रास करते समय अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से सोनू की मौत हो गई।

हादसे की जानकारी पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मटसेना पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोनू की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष मटसेना नीरज मिश्रा ने कहा कि युवक की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें