फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के सर्वे के दौरान चले लाठी, डंडे चले, पथराव, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना नारखी के ग्राम दौलतपुर में शौचालय का सर्वे किए जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ही ओर से लाठी डंडे चले। इसमें एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। दोनों के बीच रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन


दौलतपुर निवासी रंजीत कुमार गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों के सर्वे करने का काम कर रहा था। सर्वे करते हुए गांव के निवासी धर्मेंद्र के घर पहुंच गया। रंजीत ने जब शौचालय के बारे में पूछताछ की तो दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद के दौरान गाली गलौज के साथ ही लाठी डंडे चलने लगे।

कुछ लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया इसमें रंजीत पक्ष से रंजीत, उसकी मां फूलश्री देवी, रोली यादव, विश्नू, गौरव घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र, राजकुमार घायल हुए हैं। दौलतपुर में मारपीट एवं विवाद की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। एसएचओ प्रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि दौलतपुर में तो रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें