फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में छाए काले बादलों ने सुहाना किया मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिनभर आसमान में छाए बादलों ने मौसम सुहाना कर दिया। गर्मी से तो लोगों ने राहत की सांस ली है। किसानों को भी इससे फायदा हुआ है। दिन में कई बार बूंदाबंदी हुई।
विज्ञापन



रविवार शाम को आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई थी। इससे गर्मी के तेवर फीके पड़ गए थे। रात को भी तेज हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया था। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे।


दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। किसानों का भी मानना है कि मौसम अगर ठंडा रहेगा, तो उन्हें धान की फसल की सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ऐसे में वे भी बदले हुए मौसम से खुश हैं।
विज्ञापन



सोमवार को भी तेज हवा पूरे दिन चलती रहीं। पूर्वी हवाएं भी मौसम को ठंडा कर रही हैं। रात में मौसम में नमी बढ़ने से लोगों को एसी-कूलर बंद करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें