फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड परीक्षा में तीन केंद्रों में बैठे 1606 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा जिले के तीन केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 1679 परीक्षार्थियों में से 1606 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 73 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



नगर के आरसी महिला डिग्री कॉलेज में प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव की देखरेख में परीक्षा का आयोजन हुआ। यहां पंजीकृत 489 परीक्षार्थियों में से 477 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।


नगर के श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज में डॉ. अमित पांडेय व डॉ. मनोज कुदेशिया की देखरेख में परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में पंजीकृत 437 परीक्षार्थियों में से 412 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव में बीएड की परीक्षा के दौरान पंजीकृत 753 परीक्षार्थियों में से 717 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।


बीएड परीक्षा के समापन के बाद शाम करीब सवा पांच बजे श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज के गेट के बाहर निकले अस्थाई शिक्षक एके शुक्ला की यहां खड़े कुछ कॉलेजों के प्रबंधकों ने पिटाई कर दी। पीड़ित शिक्षक ने अज्ञात प्रबंधकों के विरुद्ध थाना कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें