फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर चारा लेने गई युवती से दुराचार दुष्कर्म

विज्ञापन
Muzaffarpur Girls Hostel
विज्ञापन
एटा। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता द्वारा इसकी जानकारी पिता को दी गई। इस पर पिता ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती घर से खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थी। उसी समय युवक बृजेश पुत्र इंद्रवीर निवासी नगला सेवा उसके पास खेत पर जा पहुंचा। जहां आरोपी ने लड़की को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों से की। इस पर परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने बृजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी कोतवाली देहात ने बताया कि जांच कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि छह सितंबर को उसे घर से जैथरा पुलिस के साथ एक ग्राम प्रधान कार में डालकर ले गया था। इसके बाद उसके साथ दरियावगंज नहर पटरी पर सामूहिक दुराचार किया। महिला ने बताया कि इसके बाद एक ग्राम प्रधान ने रिवाल्वर रखकर रात भर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जब वह थाना जैथरा पहुंची तो पुलिस ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसे थाने से भगा दिया। पीड़िता ने सीओ से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें