किशनी (मैनपुरी) । कानपुर देहात से अपनी मां से बिछड़ा आठ वर्षीय बालक पुलिस ने उसके माता-पिता से मिलाया। वह बस में बैठकर किशनी आ गया था।
विज्ञापन
गांव मक्खनपुरा थाना रसूलाबाद कानपुर देहात निवासी ओमप्रकाश ने आठ वर्षीय पुत्र गौरव को इटावा के आवासीय विद्यालय में भर्ती कराया है। वह पत्नी के साथ पुत्र को छोड़ने के आवासीय विद्यालय जा रहे थे।
इस बीच बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया। वह किसी बस में बैठकर किशनी पहुंच गया। बस स्टैंड पर उतरने के बाद जब बच्चा रोने लगा, तो वहां मौजूद लोग उसे थाने ले गए।
इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बच्चे से बातचीत कर उसके परिजनों बात की और फोन कर उन्हें थाने आने के लिए कहा। माता-पिता के आने के बाद बच्चे को सौंप दिया गया। ब्यूरो