फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त मंडलायुक्त ने संभाला कार्यभार, बताईं अपनी प्राथमिकताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के नवनियुक्त मंडलायुक्त अनिल कुमार ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी बताईं। बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन


गोरखपुर मंडलायुक्त पद से स्थानांतरित होेकर आए अनिल कुमार शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे के बाद सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इसके बाद अधिकारियों से उन्होंने मुलाकात की। बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ मंडल के प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचे, यह उनकी प्राथमिकता पर रहेगा। साथ ही मंडल के विकास, जनसमस्याओं के समय सीमा में समाधान पर भी उनकी वरीयता में रहेगा।

वर्ष 2008 से 2009 के बीच आगरा में जिलाधिकारी पद पर रहे अनिल कुमार ने अपने पुराने अनुभव के आधार पर कहा कि आगरा और मथुरा में पर्यटन को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। दोनों ही जिलों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए यहां मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा। ताज ट्रिपेजियम जोन के लिए सुप्रीम कोर्ट के जो भी निर्देश हैं, उनका अनुपालन कराना भी वह सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें