फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगंज को नया जिला बनाए जाने की मांग

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। अलीगंज को नया जिला बनाए जाने की मांग एक बार फिर उठी। दो दिवसीय दौरे पर एटा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नगर विकास समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता ने मुलाकात की। उन्होंने पटियाली, अलीगंज और कायमगंज तहसील को मिलाकर अलीगंज को नया जिला बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह सीएम योगी से मिले श्री गुप्ता अलीगंज के विकास को लेकर पांच सूत्री ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें अलीगंज क्षेत्र में व्यापार व किसानों के लिए मंडी समिति बनवाने का आग्रह किया। बताया कि अलीगंज ऐसी जगह है जहां से मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कासगंज व एटा की समान दूरी 52 किमी है।

यहां के व्यापारी व किसानों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती हैं। मुंसिफ कोर्ट, राजकीय महाविद्यालय, पॉलीटेक्निक आदि की मांगें भी शामिल रहीं। उधर, उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री अशोक कुमार सर्राफ के नेतृत्व में व्यापारियों ने सीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


जिसमें एटा नगर पालिका परिषद की टूटी सड़कें, नालियां, पेयजल व्यवस्था ध्वस्त, गंदगी, एटा टूंडला मार्ग का फोरलेन, विद्युत अव्यवस्था, दो व्यापारियों की विद्युत करंट से मौत होने पर आर्थिक मद आदि परेशारियों से अवगत कराते हुए जल्द सुधार की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें