फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लास कारोबारी से स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के हुंडावाला बाग गली नंबर 14 निवासी ग्लास कारोबारी से कुबेरपुर के समीप स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने 1 लाख 30 हजार की नकदी पार कर दी। विरोध करने पर गाड़ी से उतारकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने डायल 100 पर सूचना दी।
विज्ञापन


अनुज शर्मा ग्लास आइटम का कारोबार करते हैं। वो दिल्ली से एक्सप्रेसवे से लौट रहे थे तभी कुबेरपुर से उतरते ही फिरोजाबाद आने के लिए एक स्विफ्ट कार में सवार हो गए थे। उसमें एक महिला व तीन पुरुष तो पहले से ही बैठे थे। कुबेरपुर से गाड़ी जैसे ही आगे बढ़ी तो उनकी जेब से कार सवार पैसे निकालने लगे उन्होेंने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी।

उनकी जेब से 1 लाख 30 हजार रुपये पार कर आरोपी उन्हें थाना एत्मादपुर क्षेत्र में एक ढाबा के पास धक्का देकर फरार हो गए। अनुज का कहना है कि उसने डायल 100 पर फोन किया। लेकिन लंबा इंतजार करने के बाद पुलिस फोर्स नहीं पहुंचा। घटना की जानकारी तुरंत ही परिवारीजनों को दी। सूचना पर स्थानीय भाजपा के नेता पवन दीक्षित एवं व्यापारी के परिजन भी एत्मादपुर थाने पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें