फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश के बाद गर्मी से राहत, जलभराव बना आफत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में शुक्रवार को झमाझम बारिश होने से पूरा शहर तरणताल में तब्दील हो गया। शहर के आगरा गेट, बसस्टैंड, जिला अस्पताल, नगर निगम मार्केट सहित निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई।

जुलाई में भीषण गर्मी से हर कोई बेचैन था। गर्मी से राहत पाने को हर कोई बारिश इंतजार कर रहा था। शुक्रवार दोपहर आसमान में काली घटाएं छाने से सड़कों पर अंधेरा छा गया। दोपहर में वाहनों चालकों की लाइटें जलानी पड़ीं। दोपहर ढाई बजे से चार बजे तक झमाझम बारिश हुई। देर शाम तक रुक-रुक कर बरसात होती रही।
विज्ञापन


शहर में झमाझम बरसात से नगर निगम के नाला सफाई अभियान की पोल खुल गई। बारिश से शहर के गांधीपार्क, आगरा गेट, नगर निगम मार्केट, जिला अस्पताल, मथुरा नगर, जलेसर रोड, सरस्वती नगर, बोधाश्रम, दम्मामल नगर, रामलीला चौराहा, दुर्गानगर, हनुमान गंज, नगला बरी, शीतल खां, सरक्यूलर रोड, करबला, नई बस्ती, चंद्रवार गेट, पैमेश्वर गेट, रामनगर, संतनगर, ओझा नगर, तिलक नगर, महादेव नगर, श्रीपाल कालोनी, कैलाश नगर, मोहल्ला कुरैशियान, कोहिनूर रोड, नूरनगर, बीपीएल ग्राउंड, रामगढ़ रोड, दुर्गेश नगर, नीबू वाला बाग, जाटवपुरी, आकाशवाणी रोड, डाकबंगला, किशन नगर, उर्दूनगर, शांतिनगर, कश्मीरी गेट, दीदामई सहित अन्य मोहल्लों में जलभराव हो गया। इसके चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


महापौर नूतन राठौर बारिश में जलभराव की स्थिति देखने निकलीं। सबसे पहले गांधीपार्क का निरीक्षण किया। इसके बाद सदर बाजार, जलेसर रोड, मोहल्ला दुली, शीतल खां रोड, बोधाश्रम चौराहा, सीबी मार्केट, सर्विस रोड, जिला अस्पताल में जलभराव की स्थिति देखी। जहां अधिक जलभराव था, वहां तत्काल कर्मचारी लगाकर नालों से कूड़ा निकलवाया। तीन स्थानों पर सीवर जेटिंग मशीनें लगवाईं। इसके अलावा कई स्थानों पर पानी निकालने को ट्रालियां लगाईं। महापौर ने बताया बोधाश्रम पर पहले 10 से 12 घंटे में पानी निकलता था, अब नाला बनने से दो घंटे में पानी की निकासी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें