फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन का दावा, 29 लेखपाल काम पर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
शासन का लेखपालों की हड़ताल को लेकर कड़ा रुख है। लगातार हड़ताली लेखपालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिले में 29 लेखपालों के काम पर लौटने की रिपोर्ट राजस्व विभाग के सचिव को भेजी गई है, लेकिन लेखपाल संघ का कहना है कि कोई भी काम पर नहीं लौटा है।


लेखपालों की हड़ताल पर शासन ने तीन दिन पूर्व कड़ा रुख अपनाते हुए एस्मा लागू किया। इसके बाद प्रशासन ने लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। जिले भर में कुल 151 लेखपालों की तैनाती है। जिले की कासगंज, सहावर एवं पटियाली तहसीलों में तैनात 25 लेखपालों को अब तक निलंबित किया जा चुका है। इसमें लेखपाल संघ के पदाधिकारी भी शामिल हैं। 67 हड़ताली लेखपालों को नोटिस भी जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी आरपी सिंह ने संयुक्त सचिव राजस्व अनुभाग को लेखपालों की हड़ताल के संबंध में की गई कार्रवाई का ब्यौरा शासन को प्रेषित किया है। जिसमें बताया गया कि 29 लेखपालों ने आंशिक हड़ताल वापस लेते हुए पदभार गृहण कर लिया है। वहीं लेखपाल संघ के जिला मंत्री विनय सक्सेना ने कहा कि सभी लेखपाल हड़ताल में शामिल हैं। कोई भी लेखपाल काम पर नहीं लौटा है। प्रशासन का दावा गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें