फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक ने डीआईओएस से की अभद्रता

विज्ञापन
School Fees
विज्ञापन
.कासगंज।
विज्ञापन

जिले में शिक्षा माफिया हाबी हैं। खुलेआम बिना मान्यता के विद्यालय व कक्षाएं संचालित की जा रही है। एक माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक से अभद्रता व गालीगलौज कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रबंधक सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत को किरन देवी इंटर कॉलेज मोहनपुर में बिना मान्यता के कक्षा 11 व 12 में विज्ञान की कक्षाएं संचालित होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर वे विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। डीआईओएस के निरीक्षण को पहुंचते ही खलबली मच गई। जब डीआईओएस सूचना की सत्यता की जांच के लिए कक्ष का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे तभी विद्यालय के प्रबंधक हरिशंकर गोला व उसके एक अन्य साथी ने उनको कक्ष का निरीक्षण करने से रोक दिया। डीआईओएस ने निरीक्षण न करने देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद प्रबंधक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। डीआईओएस को गालीगलौज करते हुए धमकी दी गई। डीआईओएस ने प्रबंधक व उसके साथी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों केे खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। डीआईओएस ने बताया कि विद्यालय मे इंटर में विज्ञान वर्ग की मान्यता नहीं हैं। बिना मान्यता के ही कक्षा 11 व 12 में विज्ञान वर्ग की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रबंधक व उसके साथी ने सरकारी काम में बाधा डालने का काम किया है। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया गया है। बिना मान्यता के कक्षा संचालन करने पर शिक्षा विभाग के नियमों के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें