फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जली महिला की मौत, मारने का आरोप

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली सादाबाद के गांव करसोरा में संदिग्ध परिस्थितियों में जली विवाहिता की नयति अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने जलाकर मारने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। तहरीर सादाबाद थाने में दी है।
विज्ञापन


आगरा के गांव गढ़ी बाजरा (बरहन) निवासी देशराज की बेटी पिंकी का विवाह करीब 12 साल पहले सादाबाद (हाथरस) के गांव करसोरा निवासी माधव सिंह के बेटे सुरेंद्र से हुआ था। गुरुवार की सायं विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई।

विवाहिता को आगरा के हास्पिटल में भर्ती कराया। हालात चिंताजनक होने पर रात 11:30 बजे नयति हास्पिटल मथुरा में भर्ती कराया। यहां उपाचार के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


फुफेरे भाई महेंद्र ने आरोप लगाया कि उसे ससुरालीजनों ने जलाकर मारा है। मृतका के परिजन ने कोतवाली सादाबाद में ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि नयति में भर्ती विवाहिता की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें