फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक कर रही अनियंत्रित रोडवेज बस पलटी, 12 चुटैल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फरह(मथुरा)। आगरा से मथुरा की तरफ आ रही रोडवेज की बस फरह केे फतिहा कट के समीप दूसरी बस को ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। 12 सवारियों को चोटें आईं हैं। फरह पुलिस के पहुंचने से पहले चुटैल सवारियां अपने गंतव्य को चली गईं।
विज्ञापन


20 सवारियाें के साथ रोडवेज की बस आगरा से मथुरा के लिए चली थी। थाना फरह के गांव फतिहा कट पर दूसरी बस को ओवरटेक करते वक्त अनियंत्रित होकर पलट गई। सवारियों में मची चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों ने सवारियों को सकुशल निकाल लिया।

लेकिन कई सवारियां चुटैल हो गईं। हाईवे पर बस पलटने की सूचना पर फरह पुलिस के पहुंचने से पहले चुटैल 12 सवारियां अपने गंतव्य को चली गईं। पुलिस ने पलटी बस को क्रेन से सीधा कराया। प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने बताया कि 12 सवारियां चुटैल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें