फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइबर के पाइप से कवर होंगे ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। आए दिन ट्रांसफार्मरों में लगने वाली आग तथा आसपास इलाके में करंट फैलने से रोकने के लिए ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ फाइबर के पाइपों से बैरीकेडिंग की जाएगी। फाइबर के पाइप से बनी बैरीकेडिंग में न तो पाइप में आग लगेगी न करंट आएगा।
विज्ञापन


बिजली के ट्रांसफार्मरों के गरम होने और ओवरलोड होने पर अक्सर जल जाते हैं और आग लग जाती है, वहीं बिजली बंद न होने पर आसपास इलाके में करंट आ जाता है। इससे लोगों को करंट लग जाता है और आग से आसपास के इलाके में आग लगने का खतरा बना रहता है।

इसे रोकने के लिए अब दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम फाइबर के पाइप से बनी बैरीकेडिंग लगाएगा। फाइबर के पाइप से बनीबैरीकेडिंग में न तो आग लगेगी और करंट आएगा। मथुरा जनपद में अभी पांच ट्रांसफार्मरों में फाइबर की बैरीकेडिंग सैंपल के तौर पर मोतीकुंज, चंदनवन व आसपास इलाके में लगाई गई हैं।
विज्ञापन


एसई शहर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मरों के आसपास करंट रोकने और आग लगने पर आग को बढ़ने से रोकने के लिए फाइबर री इंफोर्स प्लास्टिक से बने पाइप की बैरीकेडिंग लगाई जा रही है। इसके लिए जनपद को तीन करोड़ से अधिक धनराशि अवमुक्त हुई है। पहले चरण में घनी आबादी वाले इलाकों में लगे 400 व 250 केवी के ट्रांसफार्मरों के चारों ओर बैरीकेडिंग लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें