फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब नगर पालिका के पानी में निकल रहे कीड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के मोहल्ला देवपुरा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर पालिका की सप्लाई में गंदा पानी निकलने की शिकायत की। सोमवार की सुबह नगर के मोहल्ला देवपुरा के ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


यहां जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा गया कि बार्ड संख्या सात मोहल्ला देवपुरा में पिछले कुछ दिनों से नगर पालिका द्वारा दी जा रही पानी की सप्लाई में गंदा संक्रमित पानी आ रहा है। इसमें कीड़े भी निकल रहे हैं।

इस कारण मोहल्ले में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा नगर पालिका में शिकायत की गई थी। लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी से मांग की गई मोहल्ले के लोगों को पानी की इस समस्या से निजात दिलाई जाए। इस मौके पर वैभव यादव, आशीष कुमार, शिवेंद्र सिंह, आकाश वेदी, बंटी पाल, सत्येंद्र पाल, ब्रजेश सिंह, ऋषि यादव, रंजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें