फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। सरकारी जमीन की हेराफेरी का दोषी पाए जाने पर डीएम ने तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया। तहसील क्षेत्र में कुछ समय पूर्व लगभग 200 बीघा जमीन को राजस्व निरीक्षक बृह्मनंद पाल ने अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी से कंप्यूटर खतौनी में 46 लोगों के नाम अंकित करा दिए।
विज्ञापन


इसमें 24 हेक्टेयर जमीन की हेराफेरी की गई। हेराफेरी करने वालों में कोसमा हिनूद, घिरोर खास, नगला सलेही, उसनिधा, अकबरपुर औंछा, अचलपुर, छोटी कुरावली, नाहिल कठेगरा ग्रामों के लोग शामिल रहे। मंगलवार को तहसीलदार ने इस मामले को लेकर कानूनगो सहित 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया।

एसडीएम रामचंद्र यादव ने बताया 46 मामलों में से 32 प्रविष्टियों की जमीन वापस ग्राम सभा में जोड़ दी गई है। बाकी की बची प्रविष्टियों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ थाना घिरोर में आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कराया गया। वहीं दूसरी ओर आरोपी लोगों ने उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी न करने का स्टे ऑर्डर ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें