फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक नहीं खोलने पर मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के आसफाबाद रेलवे फाटक पर मंगलवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हुई। एक पुलिस की वर्दी व दूसरा सादावर्दी में था। विवाद की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन मामला आरपीएफ एवं मैनपुरी जिले में तैनात सिपाही से जुड़ा होने के कारण दोनों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन


पुलिस की वर्दी पहने एक सिपाही ने पहले तो गेट पर तैनात कर्मचारी से अभद्रता करने के साथ गाली गलौज की। आसफाबाद रेलवे फाटक पर मौजूद आरपीएफ के एसआई ने खुद विरोध किया। लेकिन सादावर्दी में होने के कारण सिपाही उनसे उलझा गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई। मैनपुरी में तैनात सिपाही स्थानीय होने के कारण कुछ लोग उसके साथ आ गए। इसके कारण फाटक पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

हंगामे की सूचना मिलने पर एसओ रसूलपुर वीरेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामला विभागीय होने के कारण दोनों पक्षों ने तहरीर देने के बजाय समझौता कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर वीरेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि गलतफहमी के कारण दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसमें किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। आरपीएफ के प्रभारी बीएन द्विवेदी ने कहा कि मामूली रूप से विवाद हुआ था। इसमें कोई कार्रवाई किसी पक्ष से नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें