फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरा पेड़ उखाड़ने पर नगर पालिका से जवाब मांगा

विज्ञापन
पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक हरे पेड़ को उखाड़ने के मामले को वन विभाग ने गंभीरता से लिया है। वन विभाग ने इस मामले में पालिका प्रशासन से जवाब मांगा है
विज्ञापन


नगर में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस चौकी के समीप फुटपाथ पर नगर पालिका की जेसीबी एवं कर्मचारियों ने एक पाकड़ के हरे पेड़ को जड़ से उखाड़ फेंका था। इसके लिए उन्होंने वन विभाग से कोई अनुमति भी नहीं ली थी। मामले की शिकायत लोगों ने वन विभाग से की तो विभाग ने मामला पंजीकृत कर मामले की जांच वन दारोगा मनोज कुमार तोमर को सौंप दी।

जांच में मामले को सही पाया गया। जिसके बाद वन विभाग ने पालिका से जवाब मांगा है। हालांकि पालिका ने किसी पेड़ को उखाड़े जाने से इंकार कर दिया है जबकि वन विभाग ने पेड़ को उखाड़े जाने को लेकर पुख्ता सबूत होने की बात कही है। जांच अधिकारी मनोज तोमर ने कहा कि पेड़ उखाडे़ जाने के लिए पालिका पूरी तरह से जिम्मेदार है। वन क्षेत्राधिकारी मेघराज शर्मा ने बताया कि हमने विभाग के अधिशासी अधिकारी को अवगत करा दिया है। अगर वे मामले में पहल नहीं करते हैं तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिशासी अधिकारी नरेश कुमार ने कई प्रयासों के बावजूद फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन


‘अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान किसी पेड़ को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। पालिका प्रशासन स्वयं पेड़ लगवाने की पहल करता है, ऐसे में वे पेड़ों को क्यों उखड़वाएंगें।’
विज्ञापन

-नरेन्द्र कुमार, चेयरमैन, कोसीकलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें