फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीएनएस प्रणाली में जिला अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीसीटीएनएस प्रणाली लागू करने में सुहागनगरी प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही है। एसएसपी डा.मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश के 20 शीर्ष थानों में फिरोजाबाद के रसूलपुर थाने को प्रथम स्थान मिला है। सभी जोन में आगरा प्रथम स्थान पर रहा। एसएसपी ने इस प्रणाली को संचालित करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के निर्देशन में जनता की सहूलियत और पुलिस की कार्यवाही में पारदर्शिता लाने की खातिर सीसीटीएनएस प्रणाली को लागू किया गया है। जिले में पुलिस से जुड़े सभी कार्य अब सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन किए जा रहे हैं।

एफआईआर ऑनलाइन करने में उत्तर प्रदेश की जोन सूची में आगरा जोन प्रथम स्थान पर रहा है। उत्तर प्रदेश की जिलावार तैयार की गई सूची में फिरोजाबाद जिला पहले स्थान पर रहा। प्रदेश के 20 शीर्ष थानों की सूची में थाना रसूलपुर को प्रथम स्थान मिला है। जिले के 10 थाने शीर्ष 20 थानों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन


जिले में सीसीटीएनएस पर काम करने वाले आरक्षियों के सराहनीय प्रयास से प्रदेश में जनपद का नाम अव्वल रहा। एसएसपी ने सीसीटीएनएस कार्यालय में तैनात मनुज कुमार, चंद्रशेखर, कुलदीप सिंह, देवेंद्र कुमार, थाना रसूलपुर क्षेत्र में तैनात जसराम सिंह, नीरज, विजय गुप्ता, पचोखरा थाने में तैनात राजेंद्र सिंह, मक्खनपुर के गीताराम, थाना लाइनपार के रवींद्र कुमार एवं थाना खैरगढ़ के हरविलास को पुलिस लाइन सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इसी उपलब्धि के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सीधे थाना टूंडला में तत्कालीन डीएम विजय किरन आनंद व फरियादियों से बातचीत की थी। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश से फिरोजाबाद जिले को ही चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें