फिरोजाबाद। जन नायक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 94वें जयंती सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
जननेता कर्पूरी ठाकुर की 94वें जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई। सांसद अक्षय यादव ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का आहवान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता ने की। एमएलसी असीम यादव, दिलीप यादव ने कहा कि उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में 26 माह जेल में काटे।
अवनींद्र यादव, अनार सिंह दिवाकर, ह्देश शर्मा, उदयवीर सिंह यादव, रघुवीर सिंह सविता, रामअवतार यादव, रामसेवक यादव, जगमोहन, महानगर अध्यक्ष शमशाद बाबा रहे। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह सविता ने दर्जनों साथियों के साथ रसूलपुर स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। सविता समाज कल्याण समिति ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पिछड़ों के मसीहा क र्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर मिष्ठान वितरित किया।
सत्यदेव बाबा, डॉ रमेश जर्राहा, महेश सविता, रघुवीर सिंह, विद्याराम, मौजूद रहे। एक अन्य कार्यक्रम में भारतीय नाई सेन एकता परिषद ने डाकबंगला पर कार्यक्रम कर जन नायक के चित्र पर मार्ल्यापण किया। संचालन दिलीप ठाकुर ने किया। निर्मल सविता, सुभाष ठाकुर, सतीश चंद्र रहे। अन्य कार्यक्रम में महापद्म नंद कम्युनिटी एजूकेटेड एसोसिएशन ने मोहल्ला गंज में क र्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई।
राजवीर सिंह, रामेश्वर प्रसाद एवं वीरेद्र कुमार सविता मौजूद रहे। जन नायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म दिवस पर कमला नेहरू चंद्र कुमारी जैन कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। सपा जिलाध्यक्ष सुमन सविता, योगेद्र सिंह यादव, रघुवीर सिंह सविता, कृष्णवीर यादव, विपिन एडवोकेट, राजेश सेंगर, हीरामणि, महेश राजौरिया और महेश शर्मा मौजूद रहे।