एटा। नाम वापिसी के साथ ही सहकारी समितियों के चुनाव की तस्वीर साफ हो गई। विभाग के अनुसार 22 समितियों के 61 वार्ड पर चुनाव कराया जाएगा। 29 जनवरी को मतदान होगा।
जिले की 66 सहकारी ऋण समितियों एवं 18 अन्य समितियों के 759 वार्डों पर चुनाव होना था। एकल नामांकन के चलते आधे से अधिक वार्ड निर्विरोध गठित हो गए। इतना ही नहीं जांच में 34 नामांकन निरस्त होने एवं 87 प्रत्याशियों के नाम वापिसी के बाद तस्वीर बदल गई। और निर्विरोध निर्वाचित वार्ड और बढ़ गए। बुधवार को हुए आंकलन की जानकारी देते हुए एआर कॉपरेटिव रवेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी 29 जनवरी को जिले के 22 समितियों के 61 वार्डों पर चुनाव होंगे। इनमें शीतलपुर ब्लाक की तीन अलीगंज की चार, जैथरा की चार, सकीट की चार, निधौली कलां की दो, मारहरा की तीन, अवागढ़ एक समिति शामिल है। वहीं जलेसर की सभी सात समितियों पर निर्विरोध निर्वाचन होने के चलते कोई समिति पर चुना नहीं होगा। बताते चलें कि इन समितियों पर 29 जनवरी को चुनाव प्रस्तावित है।