फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता चुनाव में सपा भाजपा में होड़

विज्ञापन
bjp
विज्ञापन
मैनपुरी। सहकारिता चुनाव के पहले चरण में शनिवार को साधन सहकारी समिति, क्षेत्रीय सहकारी समितियों के लिए नामांकन किए गए। सहकारिता पर कब्जा करने के लिए नामांकन कराने में सपा और भाजपा में होड़ सी रही। 23 जनवरी को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। 29 जनवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन



किशनी में क्षेत्रीय सहकारी समिति के लिए 25, साधन सहकारी समिति के लिए 41 नामांकन किए गए हैं। कुर्रा में क्षेत्रीय सहकारी समिति में 22, साधन सहकारी समिति में 17 नामांकन दाखिल हुए। बरनाहल 17 नामांकन पत्र जमा हुए। कुचेला में सहकारी समिति के लिए 20 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। जागीर विकास खंड में सहकारी समिति अजीतगंज के लिए 22 और ओंग के लिए 20, कोसमा साधन सहकारी समिति के लिए छह नामांकन किए गए। कटरा समान की साधन सहकारी समिति समान के लिए 15 नामांकन हुए। पांच निर्विरोध चुने गए, जबकि चार पदों पर चुनाव होगा।


क्षेत्रीय सहकारी समिति भोगांव के लिए छह सदस्य निर्विरोध चुने गए। तीन समितियों पर चुनाव होगा। बिछवां में सहकारी समिति सिमरई में 10, क्षेत्रीय सहकारी समिति सुल्तानगंज में 15, कुसमरा में कुसमरा से पांच, कूंडी से एक, जखा से दो, नुनारी से दो, बरा से एक, विरतिया से एक, बुढ़ौली से दो, हिरौली से दो, हुसैनपुर से दो नामाकंन किए गए। घिरोर में साधन सहकारी समिति नगला भूड पर 11 नामांकन किए गए हैं।
विज्ञापन


औंछा। साधन सहकारी समिति तिसाह मधन में फर्जी वोट बढ़ाने तथा वोट काटने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। सचिव के खिलाफ मुख्यमंत्री को फैक्स भेजकर भ्रष्टाचार की शिकायत की। चीतई, महानंद, नगला हार निवासी कालीचरण शाक्य, चंद्रकली, अवधेश कुमार, विपिन कुमार, दीपेंद्र, अमर सिंह, नबाबसिंह, आलमसिंह ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह राठौर ने डीएम से जांच कराकर सचिव के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मंाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें