फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की छह बोलरो-एक स्कॉ र्पयों संग दो गरफ्तार

विज्ञापन
चोरी की छह बोलेरो, एक स्कार्पियो के साथ दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

सिढ़पुरा थाना पुलिस एवं इंटेलिजेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ में दो वाहन चोर गिरफ्तार कर लिए। चोरों के पास से 6 बोलेरो, एक स्कार्पियो, दो बाइक बरामद की हैं। इसके अलावा वाहनों के फर्जी दस्तावेज, दो तमंचा, कारतूस, मोहर आदि बरामद की हैं। पकड़े गए दोनों वाहन चोर अंतर्राज्यीय हैं जो यूपी के अलावा हरियाणा, दिल्ली एनसीआर के इलाके में वाहन चुराते हैं।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने प्रेसकांफ्रेंस में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात्रि को सिढ़पुरा पुलिस एवं इंटेलिजेंस टीम ने चेकिंग के दौरान सिढ़पुरा-एटा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की। तभी कुछ संदिग्धों के आने की सूचना मिली। उन्होंने तेज गति से जा रहीं गाड़ियों को रोकने से कोशिश की, लेकिन सभी बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए दोनों गाड़ियों को रोक लिया। इनमें दो वाहन चोर राकेश निवासी नगला दल थाना सोरों एवं पुष्पेंद्र निवासी रजमऊ थाना सिढ़पुरा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार आरोपी सुरेंद्र, वीरेश निवासी अल्लीपुर बरबारा, धीरज उर्फ धीरु ग्राम सिंधौली थाना दादौं, अलीगढ़ एवं नरेश नगला सुकरई थाना सुन्नगढ़ी फरार हो गए।

चोरों की निशान देही पर काली नदी के पास के जंगल से चार बोलेरो गाड़ी, एक स्कार्पियो और दो बाइक बरामद कीं। दो बोलेरो पहले ही गिरफ्तारी के समय बरामद कर ली गई थी। यह सभी गाड़ियां एनसीआर व अन्य इलाकों से चोरी कर लाई गईं। वाहनों की बिक्री के लिए फर्जी कागजात भी तैयार किए जा रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ की गैंग का संचालन सुरेंद्र निवासी अल्लीपुर के द्वारा किया जाता है।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने सिढ़पुरा के कोतवाली प्रभारी राज कुमार सिंह, इंटेलिजेंस बिंग प्रभारी मुकेश सोलंकी व उनकी टीम की सराहना करते हुए पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन


अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए वाहन
वाहन चोरों से बरामद किए गए वाहनों में मोटरसाइकिल होंडा शाइन कोतवाली फर्रुखाबाद इलाके एवं मोटरसाइकिल पेंशन प्रो थाना क्वारसी जनपद अलीगढ़ क्षेत्र से चुराई गई है। इन दोनों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज है। वहीं जांच पड़ताल में साफ हुआ कि हरियाणा की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अन्य वाहनों के कागज तैयार किए जा रहे थे। बोलेरो व अन्य गाड़ियां हरियाणा व एनसीआर इलाके से चोरी करके लाई गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें