फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के व्यापारी से नकदी छीनी

विज्ञापन
कार्रवाई करते पुलिस कर्मी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
एटा। अलीगढ़ से नुमाइश में दुकान लगाने आए प्लास्टिक व्यापारी के पास से बाइक सवार बदमाश पन्द्रह हजार रुपये की नगदी छींनकर ले गए। इसकी शिकायत व्यापारी ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अलीगढ़ निवासी रफीक प्लास्टिक के सामान का व्यापार करता है। शहर में शुरु हो रही प्रदर्शनी में अपनी दुकान लगाने के लिए व्यापारी शुक्रवार को शहर आया था। पीड़ित ने बताया कि वह पैदल चलकर प्रदर्शनी की तरफ जा रहा था। उसी समय शिकोहाबाद रोड तिराहा मछली मार्केट समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाश उसके पास से पन्द्रह हजार रुपये की नगदी छींनकर फरार हो गए।

इसकी जानकारी पीड़ित ने कोतवाली नगर पुलिस को दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने बदमाशों की तलाश में इधर उधर तलाश की। देर शाम तक पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा सकी थी। दूसरी तरफ जिला अस्पताल के पास दो दिन खेमकरन निवासी नगला लच्छी से बाइक सवार बदमाश पुलिस बता कर उससे 75 हजार रुपये छींनकर ले गए थे। इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। उस घटना के आरोपियों को भी पुलिस पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें