फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज/सोरों।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर मंगलवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा के हर की पैड़ी, कछला, लहरा, इस्माइलपुर, शहवाजपुर, कादरगंज घाटों पर डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी।

गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमवार रात को ही घाटों पर पहुंच गए । श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही गंगा स्नान शुरू कर दिया। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को घाटों पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने घाटों पर गंगा में डुबकी लगाकर प्राचीन मंदिरों में पूजा अर्चना की। साधू सन्यासियों, पुरोहितों, निर्धनों आदि को अन्न वस्त्र आदि दान दिया।
विज्ञापन


श्रद्धा का यह सैलाब देर सायं तक चलता रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ के चलते घाटों पर काफी गहमागहमी बनी रही। तीर्थ नगरी सोरों में एक दिन पहले ही तीर्थ नगरी में आ डटे श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाना शुरू कर दिया। पूरे दिन गंगा के घाट हर हर गंगे के जयकारों से गूंजते रहे। हरि की पैड़ी की परिक्रमा लगाकर श्रद्धालुओं ने वाराह मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, बालाजी दरबार, सोमेश्वर मंदिर, पंच महाशक्ति मंदिर आदि में देव दर्शन कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की।


हरि बोल के साथ खोला मौन व्रत
कासगंज। श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या के चलते मौन व्रत धारण किया। जो श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए नहीं जा सके उन्होंने सोकर उठने के बाद मौन व्रत धारण कर लिया। स्नान के उपरांत वे मंदिरों में पहुंचे। जहां पूजा अर्चना के उपरांत हरी बोल के साथ मौन खोला तथा तिल से बने पदार्थों का सेवन किया। गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद मौन धारण किया तथा मंदिरों में पहुंचकर पंडितों, पुरोहितों से अपना मौन व्रत खुलवाया।

बसों की कमी से परेशान रहे यात्री
कासगंज। पर्व के बाद भी परिवहन विभाग ने बसों की अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की, इससे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें हो गई। वे वाहनों की प्रतीक्षा करते देखे गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डग्गेमार वाहनों के सहारे अपनी यात्रा की।
विज्ञापन


जाम के झाम से परेशान रहे लोग
मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में बाहरी जनपदों एवं राज्यों से श्रद्धालु अपने निजी वाहनों के माध्यम से गंगा स्नान को घाटों पर पहुंचे। वाहनों काफी अधिक संख्या के कारण घंटों तक जाम लगा रहा। जाम के चलते श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें हो गई। वाहनों की गति धीमी हो जाने से श्रद्धालु काफी विलंब से अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें