फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद की टिप्पणी पर फूटा गुस्सा, फूंका पुतला

विज्ञापन
BJP MP rajvir singh raju - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। एक साक्षात्कार के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या के सवाल पर सांसद के जवाब को लेकर सोमवार को युवाओं ने सांसद का पुतला फूंका। युवाओं ने माया पैलेस चौराहे पर सांसद के खिलाफ नारेबाजी कर आंदोलन का ऐलान किया।
विज्ञापन


रविवार को एक साक्षात्कार के दौरान सांसद राजवीर सिंह से ट्रैफिक जाम को लेकर सवाल किया गया था। उनसे रविवार को ट्रैफिक जाम के विरोध में धरना स्थल पर हुए समाजसेवी मेधाव्रत शास्त्री के नेतृत्व में हुए धरने को लेकर सवाल पूछा गया था। जिस पर सांसद ने समाजसेवी के खिलाफ कहा था कि उनके कामों से बदबू आती है।

इसे लेकर सोमवार को समाजसेवी मेधाव्रत शास्त्री के समर्थन मेें युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित युवाओं ने माया पैलेस चौराहे पर पुतला फूंका। युवाओं का कहना था कि सांसद राजवीर सिंह समाजसेवी मेधाव्रत शास्त्री से माफी मांगें, अन्यथा आंदोलन के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें